फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   When will the Pantoon bridge be built?

आखिर कब बनेगा पैंटून पुल

Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
When will the Pantoon bridge be built?
चकरनगर। यमुना नदी के नौगांव और अंदावा घाट पर पैंटून पुल न बनने से 20 गांव के लोग नाव से नदी पार करने को मजबूर हैं। चंबल सेंच्युरी की अनुमति मिलने के दो महीने गुजर गए, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने पैंटून पुल बनाने का कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

पुल न बनने से दो पहिया वाहन चालक महेवा बकेवर जाने के लिए चकरनगर होते हुए 30 से 35 किलोमीटर का चक्कर लगा रहे। नदी के उस पार नौगांव, कांयछी, खिरीटी, रनिया, ककरैया, गौहानी, पाली आदि के ग्रामीणों को खेतीबाड़ी के कार्य से नदी के उस पार दिन में बार-बार जाना होता है।
विज्ञापन

नदी का पानी कम होने के बाद नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से ही पैंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाता है। पैंटून पुल बनाने के लिए सेंच्युरी विभाग से अनुमति ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित में पीडब्ल्यूडी को मंजूरी भी दी जा चुकी है। फिर भी पैंटून पुल बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
वैभव मिश्रा, अरुण चौहान, धर्मेंद्र चौहान, पप्पू पांडे, बंटी चौहान, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, पर्वत सिंह आदि ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी चकरनगर से पैंटून पुल बनवाने की मांग की है, जिससे कि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।
वन क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि नौगांव घाट के पैंटून पुल निर्माण की स्वीकृति नवंबर 2021 में सशर्त दी जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता गगन पाल ने बताया कि पैंटून पुल का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

एसडीएम चकरनगर देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि पैंटून पुल को शीघ्र ही बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी, स्वीकृति मिलने के बाद पैंटून पुल को समय से क्यों नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed