फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   WHEAT,etawah news,centre,broke farmer,brockers racket

सांसद ने गेहूं खरीद केंद्र पर दलालों का रैकेट

Tue, 01 Jun 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
WHEAT,etawah news,centre,broke farmer,brockers racket
भरथना। भरथना स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में संचालित खाद्य और रसद विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में दलालों का रैकेट सक्रिय है।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्र पर पहुंचे भाजपा सांसद को देख कर किसानों ने कहा कि वह लोग परेशान है, दलालों के चलते उनके गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। इस पर सांसद ने केंद्र प्रभारी से खासी नाराजगी जताई और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से किए जाने की चेतावनी दी।
किसानों का गेहूं खरीदने के लिए सरकार ने भले ही क्रय केंद्रों पर कड़े नियम लागू कर रखें हो लेकिन खरीद में दलालों का रैकेट सक्रिय है। इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ, जब भाजपा सांसद डा.रामशंकर कठेरिया भरथना नवीन मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र में पहुंचे।
विज्ञापन

यहां मौजूद किसान बृजेंद्र, आकाश निवासी पड़ियापुरा और नगला हीरे के सतीश चंद्र आदि ने सांसद को बताया कि उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। यहां दलाल सक्रिय है, उनके माध्यम से आने वालों की खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने केंद्र प्रभारी उमाशंकर साहू को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। केंद्र पर व्याप्त गड़बड़ियों के संबंध में मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी देने की बात की।

इस दौरान एसडीएम नम्रता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे, जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी बद्री, सभासद हरिओम दुबे आदि पार्टी के कई कार्यकर्ता साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed