फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "Weaver is complaining of committees'

‘समितियों की शिकायत करने वाले बुनकर नहीं’

Thu, 02 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 02 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
 "Weaver is complaining of committees'

सहकारी समितियों को लेकर पूर्व में हुई शिकायत के खिलाफ बुनकर समाज की महिलाओं ने उन पर ही सवालिया निशान लगाएं। कहा कि शिकायत करने वाले बुनकर ही नहीं हैं।

विज्ञापन


कचहरी पहुंचीं बुनकर समाज की महिलाओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट को ज्ञापन सौंप कर बताया कि शिकायतकर्ता न तो बुनकर समितियों के सदस्य है और न ही बुनकर है। जबकि मुख्य शिकायतकर्ता मुवीन पत्नी पप्पू पहले ही शिकायत न करने का शपथपत्र प्रस्तुत कर चुकी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मकसूूदपुरा, काली कबरें, ब्राउनगंज और मुफ्तीटोला की सहकारी समितियों में धांधली बरतने की शिकायत की गई थी। इसके विरोध में बुनकर कार्य से जुड़े तमाम लोग गुरुवार को कचहरी पहुंचे और शिकायतकर्ताओं को ही झूठा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा गया कि उक्त समितियों के विरुद्घ शिकायत करने वाले न तो समितियों के सदस्य हैं और न ही बुनकरी का कार्य करते हैं।

उनका यह भी कहना था कि वैसे भी उक्त समितियों की उच्चस्तरीय जांच मुख्यमंत्री के निर्देश पर हथकरघा कमिश्नर और निबंधक आईएएस एल वेंकटेश्वर लू कर चुके हैं। जांच में समितियां बेदाग पाई गई हैं।


इसकी सूचना विभाग से प्राप्त की जा सकती हैं। ज्ञापन देने वालों वालों में मोहम्मद कैस, मुनीसा बेगम, नाजिश, मोहम्मद गुलजार, नसरुद्दीन, अनीस, शाबिया, नगीना, रशीदा बेगम आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed