फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Weather takes a U-turn, mercury drops by eight degrees, bringing relief from the heat.

Etawah News: मौसम का यू-टर्न, लुढ़का आठ डिग्री पारा, तपिश से मिली राहत

Fri, 01 May 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Weather takes a U-turn, mercury drops by eight degrees, bringing relief from the heat.
इटावा। जनपद में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले जो पारा 43 डिग्री के पार जा रहा था, वह शुक्रवार को लुढ़ककर 34 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। चार और पांच मई को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन



मई की शुरुआत में ही जून जैसी तपिश झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। गुरुवार को हुई बारिश ने न केवल वातावरण में ठंडक घोली, बल्कि धूल भरी आंधियों पर भी लगाम लगा दी। शुक्रवार सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने राहत महसूस की। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में बड़ा उछाल आने की संभावना कम है। बताया कि चार और पांच मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में नरमी के कारण हीट इंडेक्स (गर्मी का अहसास) भी कम रहेगा, जिससे लोगों को लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन








एक मई 34



30 अप्रैल 38



29 अप्रैल 42



28 अप्रैल 41



27 अप्रैल 43



26 अप्रैल 43



25 अप्रैल 41







दो मई 38



तीन मई 37



चार मई 36



पांच मई 36



छह मई 36







मई की शुरुआत में मौसम के बदले मिजाज ने जनपद के किसानों की उम्मीदें जगा दी हैं। गुरुवार को हुई बारिश और आने वाले दिनों में वर्षा के पूर्वानुमान ने जायद की फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है। झुलसाने वाली गर्मी और 43 डिग्री के टॉर्चर से मुरझा रही फसलों को इस प्राकृतिक सिंचाई से लाभ मिलने की उम्मीद है। जनपद में इस समय जायद की मुख्य फसलों के रूप में मक्का, मूंग, उर्द की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार का कहना है कि इस समय पौधों को नमी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। तेज धूप के कारण मक्के की पत्तियां ऐंठने लगी थीं, बारिश से उनकी बढ़वार तेज होगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि यदि ज्यादा बारिश होती है, तो खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने का प्रबंध रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed