फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Water crisis in District Men's Hospital

Etawah News: जिला पुरुष अस्पताल में पानी का संकट

Thu, 13 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in District Men's Hospital
फोटो संख्या 14: आरओ प्लांट के नल से पानी भरने आई महिला। संवाद
विज्ञापन

आरओ प्लांट में तकनीकी खामी के चलते बूंद-बूंद निकल रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बुधवार को उमस भरी गर्मी से एक ओर लोग खासे बेचैन रहे, दूसरी ओर जिला पुरुष अस्पताल आए मरीजों व तीमारदारों को पीने के लिए आरओ प्लांट सूखा पड़ा होने से तीमारदारों को पानी नहीं मिल सका। इस वजह से दवा लेने आए मरीजों व तीमारदारों को पानी की तलाश में इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ी। कहीं, धीरे-धीरे पानी निकलने से लोग बोतल नहीं भर पा रहे थे।
जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष के पीछे पांच हजार लीटर का आरओ प्लांट लगा है, जबकि ओपीडी कक्ष में लगे वाटर कूलर से ठंडा की बजाए सादा पानी निकल रहा था। जबकि ब्लड बैंक की ओर जाने के लिए वाटर कूलर से पानी बूंद-बूंद निकल रहा था। इस वजह से लोगों को पानी की बोतल भरने में काफी देर लगी।
विज्ञापन

बाहर आयुष विभाग की ओपीडी की ओर लगे नल से भी लोग सादा पानी भर रहे थे। पर्चा बनवाने और डॉक्टरों को दिखाने व दवा लेने के लिए ऊपर नीचे आ जाने की वजह से प्यास लगने पर जब वह पानी की तलाश में जाते हैं, उन्हें आरओ प्लांट से पानी की एक बूंद नहीं मिलने पर परेशानी उठानी पड़ती है। प्यास लगने पर जब वह वाटर कूलर पर जाते हैं तो उन्हें ठंडे की बजाए सादा पानी पीना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ प्लांट से बोतल लेकर पानी भरने आई महिला ने सभी नलों की टोंटियां दबाईं लेकिन, किसी से भी पानी की एक बूंद नहीं निकली। शहर के कटरा बल सिंह से आईं यशोदा देवी ने बताया कि वह अपनी बहु दीपिका को दिखाने अस्पताल आए हैं। बहु के लिए पानी लेने आए हैं, लेकिन पानी नहीं मिला। अब बाहर से खरीदकर या किसी ओर नल से पानी लाना पड़ेगा।

वर्जन
आरओ प्लांट ठीक है खराबी जैसी कोई बात नहीं है। जिला अस्पताल में बंदरों का आतंक है हो सकता है टंकी पर चढ़कर पानी सप्लाई की चाबी घुमा दी हो। जिससे पानी बंद हो गया हो। पता लगवाकर पानी की सप्लाई बहाल करा देंगे। डॉ.निखिलेश, प्रंबंधक, जिला पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed