फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Waiting to hear the complaint, some returned disappointed

फरियाद सुनाने को करते रहे इंतजार, कुछ निराश होकर लौटे

Mon, 09 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Waiting to hear the complaint, some returned disappointed
इटावा। विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने आए प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहले दिन केवल हवाई छक्के लगाए। उनके छक्कों की बारिश में जनता दर्शन कार्यक्रम में आए फरियादी बोल्ड हो गए। मंत्री ने एक घंटे के लिए तय जनता दर्शन कार्यक्रम के समय को पार्टी पदाधिकारियों संग मीटिंग फिर सरकार की उपलब्धियां गिनाने में बिता दिया। फरियादियों से बस चलते-चलते ही मिले।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिले में विकास कार्यों का जायजा लेने आए हैं। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में 1 से 2 बजे तक उनका जनता दर्शन कार्यक्रम था। मंत्री करीब 11:30 बजे गेस्ट हाउस पहुंचे। हाल में बैठे एक-दो फरियादियों से चलते-चलते बात की फिर पहली मंजिल पर दो घंटे बैठक की। करीब 1:30 बजे नीचे आए और प्रेस काफ्रेंस शुरू कर दी। दो बजे तक सरकार की उपलब्धियां का गुणगान करते रहे। दो बजे उठे फिर चलते-चलते फरियादियों से बात की और सती मोहल्ला एक दलित के घर भोजन करने निकल गए। मंत्री के उदासीन व्यवहार से फरियादियों को धक्का लगा, वह मायूस लौट गए।
विज्ञापन

ये आए थे फरियाद लेकर
शहर के मोहल्ला वैरुन कटरा साहब खां निवासी संजय कुमार ने बहन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार न होने की पीड़ा लेकर आए थे। दबंगों से परेशान बकेवर के आदर्शनगर की छुन्नी देवी ने पुलिस की शिकायत लेकर आईं थीं। सैफई तहसील क्षेत्र के दरियाम तहसील गांव के फैरम सिंह पंचायत सचिव और बीवामऊ के राजीव पाठक तहसील के अधिकारियों की शिकायत लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री को नहीं बता योगी का बयान
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपाइयों को थाने न जाने की नसीहत दी है। इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर किए गए सवालों पर भी वह बचते नजर आए।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार के कार्यो पर बहुत सवाल उठा रहे हैं इस पर कहा, उन्हें अब अगले पांच साल तक और इंतजार करना पड़ेगा। वार्ता में जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, महामंत्री अन्नू गुप्ता, उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed