फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Voters can be made even sitting at home

घर बैठे भी बन सकते हैं मतदाता

Mon, 08 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Voters can be made even sitting at home
इटावा। प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। ऐसे में मतदाता पहचान पत्र बनवाने, सूची में नाम जुड़वाने, नाम, पता, उम्र, मतदान केंद्र आदि में संशोधन का मौका बस इसी महीने मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए सात, 13, 21 व 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाना है। आपके पास केंद्रों में जाने का समय नहीं है, तो मोबाइल फोन उठाइए और घर बैठे मतदाता बन जाइए।
विज्ञापन

सात नवंबर बीत चुकी है। अब 12, 21 व 28 तारीखों में सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण ने घर बैठे मतदाता बनने अथवा संशोधन के दो तरीके बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तो वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करके तमाम तरह की सहूलियत पाई जा सकती है। जैसे पता किया जा सकता है कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।
नहीं है तो एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। किसी तरह की गड़बड़ी पर संशोधन भी कराया जा सकता है। एप के जरिए मतदान केंद्र के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। विस व संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
इसके अलावा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की साइट एचटीटीपी://डब्लूडब्लूडब्लू.एनवीएसपी.इन पर जाकर भी मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल व एप दोनोें ही आवेदन करते समय जरूरी कागजात मांगेंगे, उन्हें अपलोड करना होगा।
15 से 20 दिन में मतदाता पहचान पत्र डाक से आपके घर पहुंच जाएगा। किसी तरह की असुविधा होने पर 1950 हेल्पलाइन नंबर पर समस्या बताई जा सकती है।
ऑन लाइन ही ट्रेस करें
आवेदन के बाद पंजीकरण नंबर मिलेगा। उसके आधार पर एप से ही उसे ट्रेस किया जा सकता है। एप में शिकायत का एक लिंक है, जिस पर मतदाता पहचानपत्र बनने या प्राप्त करने आ रही समस्या को बताया जा सकता है।
पहचान पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
एक रंगीन फोटो, आयु का प्रमाणपत्र, 5वीं, 8वीं, 10वीं की मार्कशीट, स्कूल या नगर निगम अथवा नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाणपत्र (इनमें कोई भी एक), निवास प्रमाण पत्र, पासबुक, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, किरायानामा, पानी, टेलीफोन, बिजली, गैस कनेक्शन बिल (इनमें से कोई एक)।
इटावा। विकास खंड ताखा में निर्वाचन नामावली सूची में 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने को बेसिक स्कूल के बच्चों ने रंगोली व पेंटिंग बनाकर जागरूक किया।
बीईओ उपेंद्र कुमार भारती ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े स्कूलों सभी प्रधानाध्यापकों को रंगोली व पेंटिंग कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। ताखा के समथर, बकौली, नगला पछाय, सोरों, भरतपुर खुर्द, सरसईनावर, कुइंता समेत कई स्कूलों के बच्चों ने रंगोली व पेंटिंग बनाकर युवाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया।
नगला पछाय में तन्नू, शिवानी, साक्षी, मीनाक्षी ने रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया। एआरपी अनिल दुबे, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर, ब्लॉक स्काउट शिक्षक अवनीश दुबे, दिनेश चौधरी, मोहम्मद रफीक, महेंद्र सिंह चौहान, आकाश दीक्षित, अजय यादव, अब्दुल हमीद समेत कई शिक्षकों ने सहयोग किया।
परिषदीय स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता
महेवा। मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय इकनौर में छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन रंगोली सजाई। विजेता बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।

प्रधानाध्यापक चंद्रजीत सिंह, अशोक राजपूत, सुधा राजपूत, आलोक दोहरे, जय प्रकाश, प्रवींद्र राठौर, रश्मि पालीवाल की देखरेख में भी कई स्कूलों में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed