फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vivekak turns murder into suicide, court reports back

विवेचक ने हत्या को आत्महत्या में बदला, कोर्ट ने वापस की रिपोर्ट

Tue, 19 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vivekak turns murder into suicide, court reports back
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर।
लवेदी थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को ग्राम पहाड़पुरा में युवती का शव एक तालाब में मिला था। मामले में तत्कालीन विवेचक ने हत्या के मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में परिवर्तित कर रिपोर्ट न्यायालय में पेश की। कोई साक्ष्य न होने पर कोर्ट ने रिपोर्ट वापस कर दी। मामले में विवेचक भी बदले गए। अब हत्या की धाराओं में ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र लगाए जाएंगे।
लवेदी थानाक्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा में 25 नवंबर को लापता युवती का शव गांव के बाहर एक तालाब में मिला था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते गांव के दो युवकों पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश उर्फ टुन्नी को 24 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत डूबने से बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के तहत धारा को परिवर्तित करने की बात कह रही थी। मामले के विवेचक तत्कालीन थानाध्यक्ष लवेदी बृजेश कुमार ने युवती की हत्या के मामले को केस डायरी में बिना साक्ष्य दर्शाया और हत्या की धारा को हटा कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में परिवर्तित कर रिपोर्ट कोर्ट भेज दी। कोर्ट में विवेचक आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का साक्ष्य नहीं दिखा सके। हत्या के मामले को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में परिवर्तित करना कोर्ट ने अस्वीकार कर रिपोर्ट वापस कर दी। अब लवेदी थाना पुलिस मामले को दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या करने व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में ही आरोप पत्र लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह ने बताया बताया कि मामले में हत्या की धारा के तहत ही विवेचना की जाएगी, जिसके विवेचक लवेदी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र है। विवेचक व थानाध्यक्ष लवेदी सुरेश चंद्र ने बताया मामले मे अभी आरोपपत्र नहीं लगा है। हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत ही आरोप पत्र लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed