फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vishwa Kalyanak Mahayagya Veda Katha begins with procession

Etawah News: शोभायात्रा के साथ विश्व कल्याणक महायज्ञ वेद कथा शुरू

Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Kalyanak Mahayagya Veda Katha begins with procession
भरथना। आर्य समाज के शताब्दी समारोह के तहत चार दिवसीय विश्व कल्याणक महायज्ञ व वेदकथा की अमृत वर्षा कार्यक्रम बुधवार को शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया। गिरधारीपुरा स्थित सेंट्रल बैंक स्थित आर्य समाज मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई। जो मंदिर दानसहाय, आजाद रोड, बजाजा लाइन चौराहा, तिलक रोड, जवाहर रोड, बालूगंज, सराय रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल हनी होम गेस्ट हाउस पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथों में ओउम् नाम का ध्वज लेकर शामिल रहे। समापन के बाद धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में आर्य समाज के सदस्यों के अलावा आर्यवीर व आर्य वीरांगनाओं के सदस्यों ने सहभागिता की। आचार्य आनंद पुरुषार्थी (नर्मदापुरम), स्वामी प्रभुवेश, ऋषिराज आर्य, संगीता आर्य सहारनपुर (भजनोपदेशक), प्रधान मूलचंद्र आर्य, मंत्री मोहन आर्य, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य, उप प्रधान सत्यभान गुप्ता राजा, रामलखन आर्य, उपमंत्री अरुण आर्य, सतेंद्र आर्य, देवेंद्र भंसाली, अजय आर्य, सुरेश आर्य, नंद किशोर आर्य, अमित तिवारी, व्यायाम शिक्षक रूपेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed