फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   VILLAGERS TOOK EFFORTS TO BUILD APPROACH ROAD

गांव वालों ने खुद ही तैयार कर लिया अपना रास्ता

Thu, 26 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
VILLAGERS TOOK EFFORTS TO BUILD APPROACH ROAD
चकरनगर। अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों ने खुद ही रास्ता बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद जागे अधिकारियों ने मनरेगा से रास्ता बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चंबल और यमुना नदी में आई बाढ़ के दौरान क्षेत्र के कई गांवों को जाने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे। नदा गांव को जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने दो बार ब्लाक अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण लवकुश चौहान,
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, राजकुमार, दीपू आदि ने बताया ग्राम प्रधान से रास्ता बनवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिए ग्रामीणों ने सामूहिक तौर पर एकत्रित होकर फावड़े चलाकर रास्ते को आवागमन के लिए तैयार कर लिया। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर हनुमंतपुरा फूफ मार्ग से गांव आना-जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी चकरनगर सतीश कुमार पांडे ने बताया कि ग्रामीणों ने रास्ते को आवागमन के लिए तैयार कर लिया है। जल्द ही मार्ग को मनरेगा से तैयार करवाया जाएगा। इसके निर्देश ग्राम प्रधान व सचिव को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed