{"_id":"91961a21e06f3e86a8c1c08591f259c7","slug":"villagers-hoop-ssp-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसएसपी आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एसएसपी आवास घेरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुनैरा के ग्रामीणों ने गांव से एक युवक के लापता होने पर गुरुवार को एसएसपी आवास का घेराव किया।
ग्रामीणों का आरोप था कि लापता युवक क ो गांव क ा ही एक हिस्ट्रीशीटर अपहरण कर ले गया है। उनकी मांग थी कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्यवाही कर युवक को शीघ्र मुक्त कराया जाए।
एसएसपी मंजिल सैनी ने लोगों से वार्ता की। मौके पर मौजूद सीओ सिटी शिवराजसिंह ने कार्यवाही का आश्वासन देकर लोगों को अपने साथ फ्रेंडस कॉलोनी थाने ले गए। वहां सीओ सिटी ने लापता युवक के बारे में छानबीन की तो पता चला कि सट्टा की खाईबाड़ी को लेकर सिविल लाइंस पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले आई है। बाद में उसको छोड़ दिया गया।
गुरुवार की सुबह एसएसपी आवास पर कुनैरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने आवास का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के राजू को बुधवार की रात को दो लोग घर से बुला लाए।
विज्ञापन
उसके बाद उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव क ा ही एक हिस्ट्रीशीटर राजू का अपहरण कर ले गया है। इस हिस्ट्रीशीटर के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की मांग थी कि राजू को मुक्त कराकर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
एसएसपी आवास घेरे जाने की सूचना पर सीओ सिटी शिवराज सिंह मय फोर्स के मौके पर आ गए। एसएसपी मंजिल सैनी भी आवास से बाहर निकल आईं और उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनी। एसएसपी ने सीओ सिटी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी शिवराज सिंह सभी लोगाें को फ्रेंडस कॉलोनी थाने ले गए।
उन्हाेंने लापता युवक के बारे में छानबीन की तो पता चला कि राजू को सिविल लाइंस पुलिस सट्टे की खाईबाड़ी को लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई थी। पूछताछ के बाद राजू को छोड़ दिया गया। ग्रामीण राजू के साथ गांव वापस लौट गए।