{"_id":"be5398b9f820b658fdd17ec6401a6834","slug":"villagers-fled-except-defied-the-abducted-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने ललकारा तो अगवा छात्र को छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने ललकारा तो अगवा छात्र को छोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से साइकिल से स्कूल जा रहे पांचवीं कक्षा के छात्र का नकाबपोश अपहर्ताओं ने अगवा कर खेत में ले जाकर हाथ पैर बांध दिए। इस बीच आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों के ललकारने पर दो अपहर्ता छात्र को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।
यह घटना शनिवार की सुबह तकरीबन 8:30 बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा व जसोहन के बीच सरकारी ट्यूबवेल के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
गांव सिरसा निवासी शैलेंद्र सिंह का पुत्र जौनी यादव (10) गांव जसोहन स्थित पीएसएम पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। वह शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला रास्ते में दो नकाबपोश अपहर्ताओं ने उसे साइकिल से गिरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पास के खेत में खींच ले गए और उसके हाथ पैर बांध दिए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो माजरा समझते ही मदद के लिए गुहार लगाकर अपहर्ताओं को ललकारा। यह देखकर अपहर्ता छात्र को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।
सूचना मिलने पर कुछ ही देर में थाना जसवंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाशा की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। उधर, किसानों ने अपहरण कर ले जाए जा रहे छात्र के बंधन खोले उसके मुंह में ठूंसा गया कपड़ा निकाला।
अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त छात्र जौनी ने बताया एक बदमाश के पास तमंचा था, दूसरे के पास चाकू। उन्होंने उसे पकड़ते ही कहा था कि अगर चिल्लाए तो गोली मार दूंगा।