फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Villagers created uproar after seeing construction on Talabuma pit

तालाबनुमा गड्ढे पर निर्माण होते देख ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Wed, 08 Jul 2020 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers created uproar after seeing construction on Talabuma pit
फोटो संख्या 02 जसवंतनगर के ग्राम तमेरी में जमा भीड़ - फोटो : ETAWHA
तमेरा गांव में खाली पड़े तालाबनुमा गड्ढे पर निर्माण कार्य के विरोध में कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार रात को हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर निर्माण करा रहे लोग भाग गए। एक ग्रामीण ने खुद की जमीन बताते हुए पुलिस और एसडीएम से शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के तमेरा गांव में कई वर्षों से तालाबनुमा गड्ढा मौजूद है। इसमें घरों से निकलने वाला और बरसाती पानी जमा होता है।
गांव निवासी हाकिम सिंह ने बताया कि यह जमीन उनकी है। जिसे बरसाती पानी जमा करने के लिए खाली छोड़ दिया था।
मंगलवार रात को इस गड्ढे का भराव करके निर्माण कार्य किए जाने की खबर लगी। इस पर गांव के जगदीश, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, रमेश, रामसिंह, मेवाराम आदि कई लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे।
चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे तो निर्माण कार्य करा रहे लोग भाग गए। हाकिम सिंह ने थाना पुलिस और एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है।
कस्बा चौकी प्रभारी रामशंकर उपाध्याय ने बताया कि विवादित भूखंड सरकारी है या निजी क्षेत्रीय लेखपाल से जानकारी मांगी गई है।
फिलहाल निर्माण कार्य रोका गया है। यदि सरकारी जमीन पर कब्जे की बात सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधर निर्माण करा रहे आरोपी ग्रामीण का कहना रहा कि उसने इस जमीन का किसी अन्य व्यक्ति से बैनामा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed