फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   villagers are in danger due to leopard

Etawah News: तेंदुए की दहशत, खेत नहीं जा रहे ग्रामीण

Sun, 12 Mar 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
villagers are in danger due to leopard
चकरनगर। चंबल किनारे बसे टिटौली गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार है। हाल यह है कि ग्रामीण खेत नहीं जा रहे हैं। वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला है। टीम ने ग्रामीणों को समूह में रहकर फसल काटने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वन्य जीव विशेषज्ञों की माने तो चंबल इलाके के करीब 160 किलोमीटर क्षेत्र में कई तेंदुए हैं। वह भोजन की तलाश में गांव की ओर आ जाते हैं। टिटौली गांव में कुछ दिनों से तेंदुए की चहलकदमी की जानकारी मिल रही है। तेंदुए ने कुछ ग्रामीणों के मवेशियों को भी निवाला बनाया है। इसी के कारण ग्रामीण डरे हुए और परेशान हैं। लोग लाठी-डंडे लेकर चल रहे हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम की जंगल में कांबिंग जारी है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि अब तक मिले निशानों से पता चला है कि तेंदुआ भी रास्ता भटका हुआ है और वह भाग रहा है। इस समय खेतों में गेहूं और सरसों की फसलें खड़ी हैं। ऐसे में उसकी तलाश करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वह अकेले कहीं न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed