फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Villagers' anxiety rising with the Yamuna's water level.

Etawah News: यमुना के जलस्तर के साथ बढ़ रही ग्रामीणों की चिंता

Mon, 17 Aug 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anxiety rising with the Yamuna's water level.
चकरनगर। जिले में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सोमवार को नदी का जलस्तर 118.62 मीटर से बढ़कर 118.82 मीटर पहुंच गया। करीब 20 सेंटीमीटर की यह वृद्धि दर्ज होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

यमुना का चेतावनी निशान 120.92 मीटर और खतरे का निशान 121.92 मीटर पर है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी निशान से करीब दो मीटर नीचे है। इसके बावजूद लगातार बढ़ते जलस्तर से किनारे बसे ग्रामीणों में बेचैनी है। नदी का पानी अब खेतों में बोई गई बाजरा और तिल की फसलों तक पहुंचने लगा है। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। डिभोली, खीरीटी, ककरैया, गोहानी, नौगावा, हरौली बहादुरपुर, निभि, नीमाडाडा, भरेह, मितरोल और कंधेशीघार समेत कई गांवों पर इसका असर दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में पानी पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने नदी के जलस्तर पर नजर रखनी शुरू कर दी है। एसडीएम रोहित कुमार मोर्य का कहना है कि अभी बारिश से यमुना में हल्का पानी बढ़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed