{"_id":"5dc9af068ebc3e5af0351c89","slug":"village-odf-half-of-households-do-not-have-toilets-etawha-news-knp525226566","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ओडीएफ, आधे घरों में शौचालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ओडीएफ, आधे घरों में शौचालय नहीं
विज्ञापन
बसरेहर। ब्लॉक का बहादुरपुर लोहिया गांव एक साल पहले ओडीएफ घोषित हो चुका है लेकिन इस गांव के ज्यादातर लोगों के पास अभी भी शौचालय नहीं हैं। पिछले महीने शिकायत पर सांसद ने एडीओ पंचायत को शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। कार्रवाई न होने पर सोमवार को गांव के महिला और पुरुषों ने हंगामा कर दिया।
बहादुरपुर लोहिया गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 100 शौचालय बनवाए जा चुके हैं, 1300 आबादी वाले इस मजरे में ज्यादातर लोगों के पास शौचालय नहीं हैं। तीन अक्तूबर को गांधी संकल्प पदयात्रा लेकर गांव पहुंचे सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया से ग्रामीणों ने शिकायत की थी। तब सांसद ने एडीओ पंचायत जमाल अहमद को जल्द से जल्द लोगों के घरों में शौचालय बनवाने को कहा था लेकिन अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हुई। गांव के सुधीर कुमार, महेंद्र सिंह, अजीत कुमार, रामवीर सिंह, रमेशचंद्र, चरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम चौकी, सत्यपाल, पूनम देवी, रजनी देवी, संगीता देवी, संतोष कुमार, चंद्रपाल, प्रभा देवी, नेत्रपाल, बालक राम, सीमा देवी, उषा देवी, नारायण देवी, सत्येंद्र कुमार, सोमवती, छोटी बिट्टी, शांति देवी, रानी देवी, शकुंतला, सीमा देवी, गुड्डी देवी, लक्ष्मी, हाकिम सिंह आदि ने बताया कि शौचालय न होने के कारण खुले में जाते हैं। कई बार ब्लॉक में आधारकार्ड दे चुके हैं लेकिन शौचालय नहीं मिल रहा है। सांसद के कहने के बावजूद अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। इससे आहत ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गांव में नारेबाजी की। ग्राम पंचायत सचिव हृदेय कुमार ने बताया पात्रों की सूची भेजी जा चुकी है। राशि आने पर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।