{"_id":"6589ca6645d84949f703f587","slug":"vehicle-thief-and-buyer-of-stolen-bike-arrested-etawha-news-c-216-1-etw1001-7006-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वाहन चोर व चोरी की बाइक खरीदने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वाहन चोर व चोरी की बाइक खरीदने वाला गिरफ्तार
Tue, 26 Dec 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार पुलिस ने एक वाहन चोर व चोरी की बाइक खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वाहन चोर के कब्जे से चोरी की दो बाइकें, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक फर्जी आरसी, एक फर्जी बीमा, एक तमंचा, दो कारतूस व पांच चार सौ तीस रुपये बरामद किए गए।
थाना प्रभारी हेमंत कुमार सोलंकी ने बताया कि रविवार शाम क्षेत्र के कठौतिया अंडरपास पर वाहन चैकिंग के दौरान सूरज सिंह निवासी गढ़िया थाना ऊसराहार को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि उसने एक बाइक रामकेश शर्मा निवासी चपटा थाना अजीतमल हाल निवासी कायमपुर थाना ऊसराहार को बेची थी।
पुलिस ने रात में ही आरोपी रामकेश को भी गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से एक बाइक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के पास से दो फर्जी नंबर प्लेट, एक तमंचा, दो कारतूस, एक फर्जी आरसी और एक बीमा, दो मोबाइल व करीब साढे पांच हजार रुपये बरामद किये। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के वाहनों के इंजन नंबर, वाहन नंबर बदलकर बेचने का काम करते हैं। दो लोग और उनके साथ काम करते हैं। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।