{"_id":"7f69a0c48a69345d6e7efde41d080af4","slug":"vehicle-collision-young-man-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की चपेट में आकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की चपेट में आकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर गांव नगला दलप के पास सड़क पार करते समय तेजी से आ रही स्कार्पियो ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव नगला दलप थाना इकदिल निवासी सतीश (32) पुत्र छोटेलाल बुधवार की रात करीब 9 बजे जब अपने गांव के सामने सड़क पार कर रहा था तभी तेजी से आ रही एक स्कार्पियो ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सैफई रिम्स के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहुरी गांव के पास हुई। यहां टेंपो के एक पिलर से टकराने से टेंपो में सवार उमा पत्नी शांतिलाल निवासी प्यारमपुरा तथा उसका बेटा आशीष घायल हो गया। दूसरी घटना इटगांव के पास हुई। यहां साइकिल व बाइक की भिड़ंत में शिवनाथ पुत्र विक्रम निवासी उदी मोड़, पुष्पेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी खुड़ीसर, राजबहादुर पुत्र बच्चन लाल निवासी इटगांव तथा गंगा प्रसाद पुत्र परशुराम निवासी मूंगापुरा थाना बसरेहर घायल हो गए।
विज्ञापन