फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Van collision death of child

वैन की टक्कर से बच्ची की मौत

Tue, 03 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 03 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Van collision death of child

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुरा में घर के बाहर खेल रही बच्ची को वैन ने रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वह फरार है।

विज्ञापन


गांव दौलतपुरा निवासी मूलचंद्र राजपूत की पुत्री सनम (डेढ़ वर्ष) घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच वहां से तेज रफ्तार मारुति वैन गुजरी, जिसकी चपेट में आकर सनम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वैन को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर एसआई अमर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई अमर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वैन चालक हरिवीर सिंह निवासी कथगवां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक का टायर फटा, तीन घायल
भरथना के कौआ-भरतिया कोठी मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक का टायर फटने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी करहल से बरौना कला जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करहल निवासी अजय कुमार (26), प्रदीप कुमार (30), जंटल सिंह (45) सुबह रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से निकले।

कौआ-भरतिया कोठी मार्ग पर उनकी बाइक का टायर फट गया। इसके बाद बाइक बेकाबू हो गई। तीनों सड़क किनारे खंदक में जा गिरे। राहगीरों ने घायलों को देखा तो सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सड़क हादसों में सात घायल
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली दुर्घटना नगला भगत के पास हुई। यहां दो बाइकों की भिड़ंत में विनोद पुत्र रामबहादुर निवासी कुनावर बिधूना और बंटी पुत्र पूछेलाल निवासी फक्कड़पुरा जसवंतनगर व दूसरी बाइक पर सवार विनोद पुत्र नेत्रपाल निवासी टोडरपुर थाना चौबिया, उनकी पत्नी विकला देवी, आठ वर्षीय पुत्री राधा घायल हो गई।


दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीएसी बटालियन के पास हुई। यहां बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार आशाराम पुत्र ज्ञान सिंह निवासी पाताझारी थाना वैदपुरा घायल हो गए। इसके अलावा कुंडेश्वर के पास बाइक की चपेट में आने से अमित पुत्र रामकरन निवासी मनिकापुरा थाना बढ़पुरा घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed