फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   vaishakhi celibrated in gurudwara

Etawah News: गुरुद्वारे में हुई अरदास, बच्चों को कराया अमृतपान

Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
vaishakhi celibrated in gurudwara
इटावा। बैसाखी का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब में शबद कीर्तन किया गया। मुख्य ग्रंथी ने बच्चों का नामकरण कर अमृतपान कराया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार तरनपाल सिंह कालरा ने बताया कि बैसाखी समृद्धि, खुशियों और संकल्प का त्योहार है। आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। श्री गुरुगोविंद सिंह जी ने बैसाखी के विशाल समागम में कौम के लिए पांच सिखों की परीक्षा ली। पांच सिखों की निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें अमृत छकाया और पांच प्यारे नाम दिया। अमृत छकाना धर्म और देश के खातिर कुर्बानी के लिए तैयार रहने के लिए संकल्प था। गुरुद्वारे में लगे निशान साहिब का झंडा (चोला) बदलने की सेवा और लंगर का आयोजन दीपू अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन

अखंड पाठ साहिब करवाने वाले व लंगर सेवा करवाने वाले रदार दीप सिंह अरोड़ा को सिरोपा भेंट किया गया। गुरुद्वारे में सभी के भले के लिए अरदास की गई। मनदीप सिंह, चरनजीत सिंह, दलजीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह साहनी, त्रिलोचन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed