फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Upadhyaya and susheel got charged

बढ़पुरा में सुशील व सहसों में उपेंद्र को मिला चार्ज

Wed, 04 Oct 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 04 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन

इटावा। अवैध खनन कारोबार में वसूली को लेकर एसएसपी बढ़पुरा और सहसों थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद वहां पर किसी की तैनाती नहीं की गई थी। बढ़पुरा व सहसों थाने में एसओ की तैनाती कर दी है। इसके साथ साथ हनुमंतपुरा व उदी चौकी इंचार्जों की तैनाती भी कर दी है। दो दिन पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण बालू के अवैध खनन कारोबार में वसूली की सटीक सूचना पर छापामारी की थी। इसमें सहसों व बढ़पुरा थानाध्यक्ष के अलावा हनुमंतपुरा व उदी चौकी के इंचार्जों को दोषी पाते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। तब से इन थानों व चौकियां रिक्त थी। बुधवार को एसएसपी वैभव कृष्ण ने यहां तैनाती कर दी है। एसएसपी ने जसवंतनगर थाने में एसएसआई के पद पर तैनात सुशील कुमार योगी को एसओ बढ़पुरा व अपराध शाखा में तैनात उपेंद्र सिंह को एसओ सहसों बनाया है। इसके अलावा जसवंतनगर थाने में तैनात शिवशंकर सिंह पटेल को एसएसआई जसवंतनगर, टीटी चौकी इंचार्ज नितेंद्र कुमार वशिष्ठ को चौकी प्रभारी उदी थाना बढ़पुरा, चौकी प्रभारी सिविल लाइन जब्बार अली को चौकी प्रभारी हनुमंतपुरा थाना सहसों, इकदिल थाने में तैनात एसआई रावेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कोतवाली में तैनात एसआई रक्षपाल सिंह को चौकी प्रभारी टीटी, पछांयगांव थाने में तैनात लालसिंह को थाना सिविल लाइन तथा सिविल लाइन में तैनात गीतम सिंह को थाना पछांयगांव स्थानांतरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed