फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: stone pelting on police after stopping bike procession in Etawah, daroga and constable injured, one arrested

यूपी: इटावा में बाइक जुलूस रोकने पर पुलिस पर पथराव, दरोगा और एक सिपाही घायल, एक गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 09:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Apr 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
UP: stone pelting on police after stopping bike procession in Etawah, daroga and constable injured, one arrested
इसी बाइक रैली को लेकर हुआ था विवाद - फोटो : अमर उजाला
इटावा के जसवंतनगर में पंचायत चुनाव में बिना अनुमति बाइक जुलूस निकालने से रोकने पर शनिवार की देर रात कुरसेना गांव के पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक दारोगा और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 32 के खिलाफ नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मौके से आठ बाइक भी बरामद की गई हैं। जसवंतनगर कोतवाली के दरोगा नीतेंद्र कुमार वशिष्ठ पुलिस बल के साथ शनिवार रात करीब 11 बजे कुरसेना गांव में गश्त पर निकले थे। पूर्व प्रधान रूपेश यादव और उदय प्रताप वाहन जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस में करीब 50 बाइक और 100 से अधिक लोग शामिल थे। चुनाव आचार संहिता और धारा 144 का हवाला देकर दरोगा ने पूर्व प्रधान से जुलूस निकालने की अनुमति के कागजात मांगे।
विज्ञापन


कागजात न दिखाने पर बगैर अनुमति चुनाव प्रचार के लिए वाहन जुलूस न निकालने की हिदायत दी। पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दरोगा नीतेंद्र ने फोन पर थाने पर सूचना दी। दरोगा राजेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिर बिना अनुमति जुलूस न निकालने और नारेबाजी न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोप है कि पूर्व प्रधान रूपेश और उनका बेटा उदय पुलिस से भिड़ गए। उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव शुुरू कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी इधर उधर भागे। पथराव में दरोगा नीतेंद्र वशिष्ठ व सिपाही आशीष कुमार घायल हो गए। सूचना पर जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी नवरत्न गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। घटनास्थल से आठ बाइकें बरामद की।

दरोगा नीतेंद्र ने पूर्व प्रधान रूपेश यादव समेत 32 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ अचार संहिता उल्लंघन, धारा 144 के उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 7 सीएल आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया रूपेश की बहू प्रधान पद की दावेदार हैं, उनके समर्थन में ही जुलूस निकाला जा रहा था। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

नामजद आरोपी
पूर्व रूपेश यादव, उनका बेटा उदय प्रताप, रामशरण, अनुज, संजेश उर्फ लालू, बबलू, अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, हीरालाल, हिरदेश कुमार उर्फ भूरा, अवधेश कुमार का लड़का और सुनील, गुट्टा ,राजपाल सिंह, विमलेश कुमार, सज्जाक अली, विकास, विनोद, सिपाही राम, नमीन अली, मुस्किन अली, सत्यवान, भूरे सिंह, मेघ सिंह, धीरेंद्र सिंह, विमलेश और डब्बू। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed