{"_id":"604109fc280b7235f571af42","slug":"up-mental-patient-was-killed-asbuffalo-thief-in-etawah-tied-in-a-pillar-and-beaten-with-a-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में मानसिक रोगी को भैंस चोर समझकर की थी हत्या, खंभे में बांधकर डंडो से पीटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा में मानसिक रोगी को भैंस चोर समझकर की थी हत्या, खंभे में बांधकर डंडो से पीटा था
Thu, 04 Mar 2021 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
उत्तर प्रदेश के इटावा में बसरेहर थानाक्षेत्र के गांव सिरसा में मंगलवार रात चोरी समझ कुछ ग्रामीणों ने मानसिक रोगी नेत्रपाल की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि आरोपियों नेे नेत्रपाल को खंभे से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा था।
अधमरा होने पर अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने भैंस मालिक बृजेश और निवर्तमान प्रधान स्वतंत्र चौधरी को गिरफ्तार कर खून से सना डंडा, अंगौछा व कार बरामद की है। बसरेहर के नगला बाग पोस्ट कुसना निवासी नाथूराम का बेटा नेत्रपाल सिंह मानसिक रोगी था।
मंगलवार रात वह घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव सिरसा पहुंच गया था। यहां पर गांव के बृजेश कुमार ने उसे भैंस चोर समझ कुछ साथियों के साथ पकड़ा था। पीटने के कारण नेत्रपाल की मौत हो गई थी। आरोपी उसे कार में डालकर सीएचसी पहुंचे थे जहां उन्होंने नेत्रपाल को सड़क हादसे का शिकार बताया था।
विज्ञापन
पिटाई का वीडियो वायरल
जब नेत्रपाल को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा था तब किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस को उक्त वीडियो मिल गया है। बसरेहर थाना प्रभारी मनोज कुमार सोलंकी ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।