{"_id":"61309a908ebc3ec6342ec673","slug":"up-firing-on-two-sides-during-panchayat-in-etawah-two-killed-due-to-bullets-people-lurking-in-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से बहू के दो रिश्तेदारों को गोली से उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से बहू के दो रिश्तेदारों को गोली से उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 02 Sep 2021 03:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:04 PM IST
सार
पुलिस ने हत्यारोपी फौजी, उसकी पत्नी व बेटे को पकड़ लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त राइफल भी बरामद कर ली है। सेवानिवृत्त फौजी सर्वेश यादव मूलरूप से आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र के मलीहा खेड़ा शाहपुरा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में कचौरा रोड स्थित जानकीपुरम में गुरुवार दोपहर सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से छत पर चढ़कर नीचे बैठे बहू के मामा व उसकी बहन के ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारोपी फौजी, उसकी पत्नी व बेटे को पकड़ लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त राइफल भी बरामद कर ली है। सेवानिवृत्त फौजी सर्वेश यादव मूलरूप से आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र के मलीहा खेड़ा शाहपुरा गांव का रहने वाला है।
वह कुछ वर्षों से परिवार के साथ जानकीपुरम मोहल्ले में रह रहा है। उसके बेटे शिवम की शादी 26 जून 2020 को करहल थाना क्षेत्र मैनपुरी के नगला मुकुंद गांव निवासी योगेंद्र सिंह की बेटी नेहा से हुई थी। योगेंद्र नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
शादी के बाद कुछ समय बाद से शिवम व नेहा में किसी न किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। सीओ जसवंत नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को नेहा के मायके पक्ष के कुछ लोगों ने शिवम के भाई विकास को पीट दिया था।
इसी की पंचायत के लिए कचौरा रोड निवासी नेहा के मामा रिटायर्ड मेजर सूबेदार कैलाश यादव (48) व दुर्गापुरा रोड रेल मंडी कस्बा निवासी बहन के ससुर रामशंकर (48) व एक अन्य नेहा की ससुराल आए थे। जहां दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और आपे से बाहर हुए सर्वेश ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उन लोगों पर गोली चला दी। गोली कैलाश व रामशंकर के सीने में लग गई। कैलाश की मौके और रामशंकर की सीएचसी में मौत हो गई।