फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unknown vehicle hit the teacher and died

अज्ञात वाहन ने शिक्षक को मारी टक्कर मौत

Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hit the teacher and died
मृतक ब्रजेंद्र पाल की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। ग्राम कुरसेना से अपने गांव तमेरी लौट रहे प्राइवेट स्कूल के शिक्षक को किसी वाहन ने रौंद दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिक्षक की ही कमाई से परिवार का पालन-पोषण होता था। हादसे से परिवार तथा गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के तमेरी गांव निवासी 65 वर्षीय निजी स्कूल के शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह रविवार की रात लगभग सात बजे ग्राम कुरसेना में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आए थे। ट्यूशन पढ़ाकर साइकिल से वह आठ बजे अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम धोरेरा और ग्राम हनुमंत खेड़ा के बीच सड़क पर किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिक्षक की मौत की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे अमित कुमार ने बताया कि पिता ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। केवल दो बीघा जमीन है, जिससे गुजारा होता है। हम दो भाई और एक बहन है और सभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed