फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   University and CBSE Examinations start

विश्वविद्यालय व सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू

Mon, 02 Mar 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 02 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
University and CBSE Examinations start

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो र्गइं। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए चाकचौबंद  व्यवस्थाएं की गई हैं। सीबीएसई परीक्षा के लिए शहर में संत विवेकानंद तथा सेंट मेरी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


शहर में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या एक दर्जन के आसपास है। इन स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र संत विवेकानंद तथा सेंट मेरी इंटर कालेज बनाए गए हैं। परीक्षाआें में शामिल होने के लिए छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


मौसम खराब होने के बाद भी छात्र परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व ही पहुंचना शुरू हो गए थे। संत विवेकांनद में 1100 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। स्कूल प्रबंधन ने नकल रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा मुख्य गेट पर तलाशी लिए जाने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सेंट मेरी स्कूल में भी परीक्षाआें में नकल रोकने के चाकचौबंद उपाय किए गए हैं। इस केंद्र पर 797 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होने के कारण छात्र विशेष तैयारी करके आए थे।
सोमवार से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की भी परीक्षाएं शुरू हो गई।

सबसे बडे़ परीक्षा केंद्र केकेडीसी में परीक्षा छूटने के बाद सड़क पर जाम सा नजारा देखने को मिला। परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्राचार्य डा. मौकम सिंह साथी प्राध्यापकों के साथ मुस्तैद रहे। इसके अलावा अन्य आधा दर्जन परीक्षा कें द्रों पर भी छात्रों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी।

पंचायतराज महिला महाविद्यालय में भी छात्राएं पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंची। प्राचार्य डा. करुणा सिंह ने बताया कि नकल रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।


कमंाडर अर्जुन सिंह भदौरिया महिला महाविद्यालय कामेत में बीए प्रथम में पंजीकृत 41 में से पांच छात्राएं अनुपस्थित रहीं। बीए द्वितीय वर्ष 43 में से 42 ने परीक्षा दी। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में सभी 29 छात्राएं शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed