{"_id":"be84571be88dc042d72d5dbbf90910f2","slug":"uncontrollable-tractor-trampled-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने बच्ची को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने बच्ची को रौंदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी के मोहल्ला अजीत नगर में सोमवार को घर के बाहर साइकिल चला रही एक बच्ची को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में भी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
लाइन पार के मोहल्ला अजीत नगर निवासी शंभूदयाल की पुत्री खुशी (8) सोमवार की दोपहर गली में साइकिल चला रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल चला रही खुशी को रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर खुशी के परिजन व मोहल्ले के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी नासिर हुसैन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन