फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncle nephew and three injured in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में चाचा भतीजे समेत तीन घायल

Sun, 30 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncle nephew and three injured in bike collision
बकेवर। कस्बा बकेवर में लखना रोड पर रविवार को आमने-सामने दो मोटर साइकिलों में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर और उनका भतीजा शामिल है, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक नशे में गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों ने सूचना एंबुलेंस और स्थानीय थाना पुलिस को दी, लेकिन काफी समय तक न तो थाना पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस।
लोगों ने प्राइवेट वाहन से घायलों को उपचार के लिए ले गए, जबकि लवेदी थाने की 112 नंबर पुलिस ने घटना की सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी थी, लेकिन लखना चौकी पुलिस घटना स्थल पर काफी देर से पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शराब के नशे में घायल युवक को उपचार के लिए महेवा भिजवाया। कस्बा बकेवर लोहिया नगर निवासी रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओमकुमार त्रिपाठी अपने भतीजे सत्यम त्रिपाठी के साथ अपने गांव टकरूपुर से बकेवर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमकुमार के भतीजे सत्यम की बहन की पांच फरवरी को शादी है, जिसके कार्ड बांटने जा रहे थे। तभी बकेवर कस्बा में लखना रोड पर रविवार की दोपहर बंबिया के समीप सामने से आ रही एक बाइक सवार से भिड़ंत हो गई।
बाइकों की टक्कर में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर ओमकार और उनका भतीजा सत्यम, दूसरी बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
सूचना पर ओमकार और सत्यम के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और प्राइवेट वाहन से दोनों को अस्पताल ले गए, जबकि एक घायल बाइक चालक वहीं पर पड़ा रहा।
उस दौरान वहीं से गुजरते वक्त 112 नंबर पुलिस ने घटना की सूचना बकेवर पुलिस को दी। इसके बाद लखना चौकी पुलिस पहुंची और दूसरी बाइक सवार घायल को सीएचसी महेवा भिजवाया।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें थाने में ले आई। घायल युवक सत्यम के पिता पोस्टमैन सुधाकर लाल त्रिपाठी का पिछले साल जून में लखना चकरनगर मार्ग पर टकरूपुर के सामने हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed