Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unabashed fishing taking place in the prohibited Kharja Jhal; authorities remain oblivious.

Etawah News: प्रतिबंधित खारजा झाल में बेखौफ हो रहा मत्स्याखेट, जिम्मेदार बेखबर

Sun, 01 Nov 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Unabashed fishing taking place in the prohibited Kharja Jhal; authorities remain oblivious.
फोटो 5: खारजा झाल के प्रतिबंधित क्षेत्र में मछलियों को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल। संवाद
जसवंतनगर। खारजा झाल में कोर्ट की ओर से मत्स्याखेट के लिए प्रतिबंधित है। इसके बाद खारजा झाल क्षेत्र में खुलेआम मछलियों का शिकार किया जा रहा है। आरोप है कि यमुना नदी में मत्स्याखेट का ठेका लेने वाले लोग ठेके की आड़ में प्रतिबंधित क्षेत्र में दिन-रात जाल डालकर मछलियां पकड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार हो रहे अवैध मत्स्याखेट के बावजूद संबंधित विभागों और स्थानीय पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इस वर्ष यमुना नदी में मछली पकड़ने का ठेका आगरा क्षेत्र की ओर से जारी किया गया है। बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण ठेके का बंटवारा एक-एक वर्ष के अंतराल पर आगरा और इटावा के बीच होता है। स्थानीय आलोक, मोहन, दीपक, राजू, सुभाष, बबलू, राधेश्याम, दिनेश और विवेक आदि का आरोप है कि ठेकेदार निर्धारित यमुना नदी क्षेत्र के बजाय प्रतिबंधित खारजा झाल में जाल लगाकर बड़े पैमाने पर मछलियों का शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र से लगातार मछलियां पकड़कर बाजार में बेची जा रही हैं। इससे हर महीने लाखों रुपये के कारोबार का आरोप लगाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के जिलेदार आशीष तिवारी ने बताया कि उन्हें पहले इस मामले की जानकारी नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आया है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से मछली का शिकार करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई जाएगी।

फोटो 5: खारजा झाल के प्रतिबंधित क्षेत्र में मछलियों को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल। संवाद

फोटो 5: खारजा झाल के प्रतिबंधित क्षेत्र में मछलियों को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed