फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   two women rape

दो महिलाओं से बलात्कार

Mon, 12 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 12 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
two women rape

अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं से बलात्कार किया गया। पहली घटना में दो युवकों ने महिला से गैंग रेप किया। दूसरी घटना में घर में घुसकर विधवा से बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को दोनों मामले दर्ज कराए गए।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की शादीशुदा महिला शहर के ही एक कारखाने में काम करती है। 6 अक्तूबर की शाम वह घर जाने के लिए कारखाने से निकली। कारखाने में काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसको घर छोड़ देने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। बाइक पर उसका साथी भी था। दोनों ने बाईपास के किनारे सुनसान जगह पर महिला से बलात्कार किया।
विज्ञापन


विरोध पर पीटा भी। बाद में यह धमकी देकर भाग गए कि किसी से घटना का जिक्र किया तो जान से मार देंगे। डरी-सहमी महिला कुछ दिन चुप रही। फिर हिम्मत करके पति को आपबीती बताई। पति उसे लेकर फ्रेंड्स कालोनी थाने पहुंचा। एसओ दीपक दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की एक विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 6 अक्तूबर को वह घर में अकेले थी। यह देख गांव का एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


विरोध पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरी महिला इतने दिन चुप रही। सोमवार को परिजनों को घटना बताई और उनके साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed