फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two transformers burns, power failure

दो ट्रांसफार्मरों में आग से कसबे की बिजली गुल

Mon, 08 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 08 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two transformers burns, power failure

इकदिल कस्बे में मुख्य चौराहे के  पास रखे दो ट्रांसफार्मरों में रविवार की रात आग लगने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। लपटें उठती देख लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आग लगने की सूचना दमकल कर्मियों को दी।

विज्ञापन


इस बीच लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटों की लपेट में आने से बगल में रखा लकड़ी का खोखा जलकर राख हो गया। बिजली गुल होने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो ट्रांसफार्मर रखे हैं।
विज्ञापन


रविवार की आधी रात को ट्रांसफार्मरों में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। ऊंची लपटें देख कस्बे में हड़कंप मच गया। आग मकानों तक न पहुुंच जाए इसके लिए लोगों ने मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद दमकल भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रांसफार्मरों के पास रखा एक लकड़ी का खोखा जलकर राख हो गया। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों से कई दिन से तेल का रिस रहा था। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने  ध्यान नहीं दिया।

तपिश और ओवरलोडिंग होने से ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। यदि जल्द आग नहीं बुझाई जाती तो पास में स्थित सहकारी  बैंक और कई दुकानें आग की चपेट में आ सकती थी। ट्रंासफार्मरों के फुंकने से कस्बा तथा आसपास के गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई।


साथ ही पानी का संकट भी खड़ा हो गया। लोगों ने विभाग के अफसरों से प्लेटफार्म बनवा कर नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है। एसडीओ आरबी चौधरीे ने बताया कि ट्रांसफ ार्मर को रखवाया जा रहा है। लेकिन बिजली सप्लाई मंगलवार की सुबह तक चालू हो पाएगी। ट्रांसफार्मरों में आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed