Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two sentenced to four years imprisonment in robbery case

Etawah News: लूट के मामले में दो को चार-चार साल की कैद

Sat, 06 Jan 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two sentenced to four years imprisonment in robbery case
इटावा। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम पारुल श्रीवास्तव ने लूट के आठ साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए दो लोगों को लूट के मामले में दोषी पाकर चार-चार साल की सजा सुनाई। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें छह माह का कारावास भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन

विशेष शासकीय अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बताया कि एरवाकटरा क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी नित प्रकाश अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी भोली गांव के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के दम पर लूट लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। बाद में पुलिस को शिवताज और अनुरुद्ध निवासी नगलाधना, भरथना को गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों ने लूट की घटना को स्वीकार किया। बाद में पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिए। सुनवाई विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम की कोर्ट में हुई। विशेष लोक अभियोजक की ओर से साक्ष्य पेश किए गए। गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी पाया। दोनों को चार-चार साल की सजा व पांच हजार जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed