फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two people including female employee of medical college found dengue positive

Etawah News: मेडिकल कॉलेज की महिला कर्मी समेत दो लोग डेंगू पॉजिटिव मिले

Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two people including female employee of medical college found dengue positive
इटावा। नवंबर माह में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। भले ही डेंगू के केस कम हो गए हों, पर डेंगू संक्रमित व लक्षण वाले मरीज अभी भी जांच के दौरान निकल रहे हैं। सैफई मेडिकल कॉलेज से आई एलाइजा जांच रिपोर्ट में महिला कर्मचारी समेत दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में ठंड बढ़ने के बाद भी डेंगू के मच्छरों के डंक मारने का सिलसिला बरकरार है। चिकित्सकों का कहना है कि 10 दिसंबर के बाद डेंगू के केसों में कमी देखने को मिल सकती है। वहीं, सैफई मेडिकल कॉलेज से आई एलाइजा जांच रिपोर्ट में एक महिला समेत दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें डेंगू संक्रमित धीरेश कुमारी मेडिकल कॉलेज की कर्मचारी (वार्ड गर्ल) बताई जाती हैं, जबकि महेवा के सत्तेश कुमार भी डेंगू संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

तीन अगस्त से लेकर 28 नवंबर तक 541 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1130 मरीज आए। मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 18 मरीजों ने डेंगू की जांच कराई, इनमें आठ मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इनमें निजामपुर की वैजयंती, जरी खेड़ा की पूजा, आजाद नगर की आशना, जैनपुर नागर के सचिन, पुरा रैवाड़ी की हीरा देवी आदि शामिल हैं। मंगलवार के जिला अस्पताल के आपदा वार्ड के संक्रामक वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले चार मरीज भर्ती थे। जबकि बुखार के चार मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed