फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two more deaths from Corona, 11 new infected found

कोरोना दो और मौत 11 नए संक्रमित मिले

Thu, 25 Jun 2020 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Two more deaths from Corona, 11 new infected found
गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना से दो मौतों की पुष्टि हुई है और 11 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में एक को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर और दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कई ऐसे संक्रमित हैं, जिसके परिवार में कोई न कोई कोरोना की चपेट में है। कोरोना से अब तक 12 लोग जान गवां चुके हैं, जबकि 243 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
सीडीओ राजा गणपति आर ने गुरुवार को शहर के जिन दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत होने की पुष्टि की है। उनमें शहर के छिपैटी के 64 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं।
जिन्हें 20 जून को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। 21 जून को लिया गए सैंपल की जांच रिपोर्ट 22 जून को पॉजिटिव आई थी। 25 जून को वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे पॉजिटिव मरीज के रूप में शहर के करमगंज निवासी 64 वर्षीय वृद्धा है। जिन्हें 24 जून को पॉजिटिव आने पर सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने वृद्धा के 24 जून की रात 9:10 बजे मौत होने की जानकारी दी। इन दो मौतों के साथ जिले में अब तक 12 लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं।
गुरुवार की दोपहर 11 कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में शहर के चंपा बाग करमगंज के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति हैं।
ये को-ऑपरेटिव बैंक मुख्य शाखा के मैनेजर हैं। बताया कई दिनों से बुखार आ रहा था। 23 जून को जिला अस्पताल जाकर सैंपल कराने के बाद होम क्वारंटीन हो गए थे।
घर में मम्मी, पापा, पत्नी और तीन बच्चे हैं। इनके अलावा शहर के फ्रेंड्स कालोनी में तैनात 41 वर्षीय एसआई व 23 वर्षीय सिपाही है।
शहर में पॉजिटिव मिले छह ऐसे लोग हैं जिनके परिवार का एक-एक सदस्य 22 जून को पॉजिटिव निकल चुका है और उनका कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें अशोक नगर का छह वर्षीय बच्चा है जिसका पिता 22 जून को पॉजिटिव निकल चुका है।
इसी प्रकार शहर के हर्ष नगर में 33 वर्षीय महिला अपने नौ वर्षीय पुत्र के साथ पॉजिटिव निकली। पति 22 जून को पॉजिटिव निकल चुका है।
इसी प्रकार मोतीझील निवासी 30 वर्षीय महिला अपनी सात वर्षीय पुत्री और दो वर्षीय पुत्र के साथ पॉजिटिव निकली। पति पुलिस कर्मी है जो 22 जून को पॉजिटिव निकल चुका है।
ग्रामीण क्षेत्रों में चक सलेमपुर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला, जबकि ग्राम सारंगपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। इस बारे में महिला ने सैंपल देते समय इटावा के जिस सौरभ नाम के युवक का मोबाइल नंबर दिया था।

उससे बात होने पर पता चला कि महिला अपने 9 वर्ष के पुत्र के साथ रहती है। उसे खून के दस्त हो रहे थे। दवा लेने जिला अस्पताल गई थी। 23 जून को सैंपल कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब 10 वर्ष पूर्व महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला काफी गरीब है एक बीघा खेत है उसी के जरिए अपना और बेटे का गुजर बसर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed