{"_id":"60bfacfb8ebc3ee48c04ddcc","slug":"two-including-a-teenager-died-after-being-struck-by-a-train-etawah-news-knp6330034198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी सहित दो की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी सहित दो की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार सुबह इटावा-ग्वालियर रेलवे ट्रैक पर दो स्थानों पर एक किशोरी समेत दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इनमें एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सारंगपुरा के पास हुई। ग्राम निवासी राजेश यादव की 15 वर्षीय पुत्री उजाला मंगलवार सुबह शौच के लिए जाते समय इटावा ग्वालियर रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। किशोरी आरबीएस कॉलेज सरैया चुंगी में कक्षा 11 की छात्रा थी।
दूसरी घटना उदी रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। जहां करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना सोमवार रात की बताई जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।