{"_id":"61574ec58ebc3e0def3d9563","slug":"two-hours-after-the-seizure-the-stolen-sand-truck-etawah-news-knp655718152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज होने के दो घंटे बाद चोरी हुआ बालू लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज होने के दो घंटे बाद चोरी हुआ बालू लदा ट्रक
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के जौनई गांव के पास एआरटीओ ने करीब छह बजे बालू लदा ओवरलोड ट्रक सीज किया, जिसे जौनई पुलिस चौकी ने अभिरक्षा में चौकी के पास खड़ा कराया।
पुलिस दो घंटे भी ट्रक की देखभाल नहीं कर सकी। चौकी के पास अभिरक्षा में खड़े ट्रक को चोर रात करीब आठ बजे चोरी कर ले गए। 24 घंटे बीतने के बाद भी जसवंतनगर थाना पुलिस ट्रक व चोरों की तलाश नहीं कर सकी।
जसवंतनगर के जौनई गांव के पास एआरटीओ बृजेश कुमार टीम के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे चेकिंग कर रहे थे। एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान एक बालू लदे ट्रक को रोका।
विज्ञापन
एआरटीओ ने ओवरलोड ट्रक को सीज किया और जौनई चौकी पुलिस ने ट्रक को चौकी के पास खड़ा किया। चौकी में ट्रक खड़ा होने से दो घंटे बाद ट्रक चोरी हो गया। पुलिस कर्मियों ने जब ट्रक गायब देखा तो उनके हाथ-पांव फूल गए। पुलिस कर्मियों ने खोजबीन की लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी ट्रक नहीं मिला।
इसके बाद हेड मुहर्रिर जसचंद्र ने फिरोजाबाद के थाना फरहा, मछरिया गांव निवासी ट्रक मालिक सुमित के खिलाफ अपना ही ट्रक चौकी के पास से चोरी कर ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को आरोपी ट्रक मालिक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कहां तक ट्रक की खोजबीन की ये नहीं बता सकते है, यह विवेचना विषय है। पुलिस बस ट्रक व ट्रक मालिक की तलाश कर रही है।