फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two hospital seals, notice pasted on one

दो अस्पताल सील, एक पर नोटिस चस्पा

Tue, 07 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two hospital seals, notice pasted on one
ताखा (इटावा)। ऊसराहार में संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। पंजीकरण न होने पर दो अस्पतालों को सील कर दिया गया और एक बंद अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर किया गया। दोनों अस्पतालों में मिली एक-एक महिला अपने-अपने घर चलीं गईं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अवधेश यादव के नेतृत्व में टीम जांच करने पहुंची। बिधूना रोड पर शिव पाली अस्पताल के संचालक पंजीकरण के कागजात नहीं दिखा पाए। अस्पताल से एलोपैथिक की भारी मात्रा में दवाएं, ओटी से संबंधित उपकरण, प्रसव कराने में प्रयोग होने वाले उपकरण भी मिले। एक कमरे में गर्भवती महिला बंद मिली। अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं था। संचालक राजीव कुमार के पास कोई डिग्री नहीं मिली। इस अस्पताल को एसीएमओ ने सील करा दिया।
विज्ञापन

बिधूना रोड पर महादेव अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे, इससे अस्पताल को सील कर दिया। जांच की खबर पर सिटी हॉस्पिटल का संचालक शटर बंद कर भाग गया। एसीएमओ ने अस्पताल के शटर पर नोटिस चस्पा कर दिया। टीम के जाते ही नोटिस फाड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी रोड पर निर्माणाधीन भवन के बाहर अस्पताल का बोर्ड लगाने पर चेतावनी दी गई। जीवन ज्योति क्लीनिक में प्रपत्र ठीक मिले। श्रीराम अस्पताल के संचालक रातों रात सामान निकाल ले गए। जांच टीम में डॉ. रिजवान, बृजमोहन, सीएचसी सरसईनावर के अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह, हरिनारायण शुक्ला, धर्मवीर चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed