{"_id":"fff32bf6ea4613ba6a4e018db1961fee","slug":"two-children-found-mulnutrised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चे मिले अतिकुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चे मिले अतिकुपोषित
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए ताखा तहसील के
विज्ञापन
पुरैला गांव में शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर 54
बच्चों का परीक्षण किया। अति कुपोषित पाए गए बच्चों को शिविर में भेजा
जाएगा।
बीएसए जेपी राजपूत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अवधेश यादव के नेतृत्व में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कुल 54 बच्चों के परीक्षण में 2 बच्चों को अतिकुपोषित पाया गया। इस दौरान टीकाकरण भी किया गया। बीएसए जेपी राजपूत ने बताया कि शिक्षकों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायता से अभियान चलाया।
अति कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल में चलाए जा रहे एनआर केंद्र पर भेजा जाएगा जहां इनकी देखरेख की जाएगी। वहीं, अधीक्षक ताखा डा. अवधेश यादव ने बताया कि कुपोषित बच्चों को दवाइयां पोषाहार की मात्रा दोगुनी दी गई है।
कुपोषण से होने वाली शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।