फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two children drowned in the bath canal

नहर में नहाने गए दो बच्चे डूबे घर में कोहराम

Tue, 09 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two children drowned in the bath canal

बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा नहर पुल के पास नहर में नहाने के लिए गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर गांव तथा परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुल के पास गहरे गड्ढे से बच्चों के शवों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव पुरावली निवासी ओमप्रकाश सविता के पुत्र लालजी की महेवा स्थित एक मैरिज होम में शादी थी। समारोह में रिश्तेदारों के अलावा परिवार के लोग भी शामिल थे। मंगलवार की सुबह परिवार के  लोग शादी की रस्मों में व्यस्त थे।
विज्ञापन


तभी प्रदीप सविता निवासी पुरावली का 13 वर्षीय  पुत्र रोहित और ओमप्रकाश का नौ वर्षीय पुत्र अंक़ुर अपने कुछ साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। चूंकि इस समय नहर में पानी नहीं है। पुल के पास गड्ढों में पानी भरा हुआ है। बच्चे उसी में नहाने लगे। पहले अंकुर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे बचाने के लिए रोहित गया तो वह भी पानी में डूब गया। साथ में गए बच्चों ने दोनों को डूबते देखा तो वे भाग कर मैरिज होम में पहुंचे और परिजनाें को जानकारी दी।


एक साथ दो बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुल के पास गड्ढे से दोनों शवों को बरामद कर लिया गया। दोनों बच्चों के घर में उनकी मौत से माहौल गमगीन हो गया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed