{"_id":"7d344e26f64b6f6b41b1f8fa891f068e","slug":"two-arrested-in-connection-with-tire-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से छाता जा रहे ट्रक से चोरी कर बेचे गए टायर व रिम पुलिस ने बरामद कर लिया है। टायर बेचने वाले चालक व चोरी के टायर खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकेवर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर से माल लादकर छाता जा रहे ट्रक के चालक ने आठ टायर व एक स्टेपनी का टायर तथा रिम चोरी कर बेच लिया।
ट्रक मालिक कुंदनलाल निवासी बाबूपुरवा कानपुर ने चालक उपेंद्र पुत्र शंभूदयाल निवासी गांव नगला चोप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चालक को हनुमंतपुरा सहसों से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर एक टायर व रिम हनुमंतपुरा में एक विधवा मंजू देवी के यहां से बरामद किया गया।
महिला के यहां उपेंद्र का आना जाना था। इसके अलावा आठ टायर व रिम एक अन्य व्यक्ति अवनीश उर्फ बंटू यादव निवासी उदी रोड चकरनगर को उपेंद्र ने बेचे थे। अवनीश ने टायर अपने ट्रक में लगा रखे थे, उसको भी ट्रक के साथ बरामद कर अवनीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया की पकडे़ गए दोनों लोगों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस हिरासत में अवनीश यादव ने बताया की उसने आठ टायर व रिम 50 हजार रुपये में खरीदा था, उसे पता नहीं था कि सामान चोरी का है। उसने अपनी सोने की चेन गिरवीं रख कर रुपये दिए थे।