{"_id":"5f6641948ebc3eb7356e9386","slug":"two-arrested-for-stealing-a-soldier-s-house-etawha-news-knp5836369109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के घर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के घर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर में सिपाही के पद पर तैनात भरथना निवासी व्यक्ति के सूने मकान से दो दिन पूर्व हुई चोरी में पुलिस ने दो आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
16 सितंबर को थाना भरथना के सती मंदिर के पास रहने वाले सुबोध कुमार यादव ने शनिवार को अपने घर पर चोरी होने की सूचना दी थी।
थाना भरथना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना मिली कि चोरी के दो आरोपी ओवरब्रिज पुल के पास माल सहित खडे़ हैं। इस पर उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पकडे़ गए राज उर्फ राजू निवासी गौशाला भरथना के कब्जे से तीन चांदी के सिक्के, एक चाकू व एक हजार नगद और रोहित निवासी गिहार नगर भरथना से तीन चांदी के सिक्के, लोहे की रॉड व एक हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में दोनों अभियुक्त के खिलाफ पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में धाराओं को तरमीम करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।