फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two arms smugglers arrested, 13 pistols recovered

Etawah News: दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, 13 तमंचे बरामद

Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two arms smugglers arrested, 13 pistols recovered
कन्नौज के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। लोहिया पुल के पास पुलिस ने दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 तमंचे और 15 कारतूस बरामद हुए हैं। इन्हें कन्नोज से लाकर जिले में बेचने आए थे। एसएसपी ने खुलासे में बताया कि अभी तक 50 असलहों की तस्करी कर चुके हैं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बसरेहर पुलिस ने लोहिया पुल के पास बृहस्पतिवार तड़के डेढ़ बजे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम शेरखान निवासी गांव गोबा, दिलशाद उर्फ शाहिल निवासी मोहल्ला सराफान कस्बा छिबरामऊ जनपद कन्नौज बताया है। इनके पास से 13 तमंचे, 15 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




बरामद असलहा के बारे में पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि अभी तक वह 50 असलहा मैनपुरी, ओरैया, आगरा व मध्यप्रदेश आदि जगहों पर तस्करी कर चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि उन्नन नाम के व्यक्ति से यह असलहा लेते थे, जो अभी कन्नौज की जेल में बंद है। तस्करों से असलहा खरीदने वाले करीब बीस लोग ट्रेस हो गए हैं। सबसे ज्यादा मैनपुरी जिले में असलहा की तस्करी की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed