{"_id":"629d01730a7b2826611518f8","slug":"two-accused-arrested-for-assaulting-businessman-etawah-news-knp7008178112","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मारपीट करने दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से मारपीट करने दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर (इटावा)। रंगदारी न देने पर कस्बा चौराहे पर शनिवार शाम रिटायर्ड दरोगा के बेटों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को पीट दिया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रीतौर मढ़ैया थाना बिठौली निवासी सुधीर कुमार दुबे चकरनगर चौराहे पर कई वर्षों से जूता चप्पल की दुकान किए हैं।
शनिवार शाम कस्बा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे शीलू यादव और सुनील यादव आए और चप्पलों की खरीद-फरोख्त को लेकर बहस करने लगे। मुफ्त में चप्पल लेने के साथ रुपये की मांग की। न देने पर पीटने लगे। दोनों भाइयों ने दुकान का सामान बाहर फेंक दिया।
गुल्लक में रखे पैसे भी निकाल लिए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।