{"_id":"59da536b4f1c1bca678b4bba","slug":"tweeting-to-digital-literate-rural-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल साक्षर ग्रामीण प्रधानमंत्री को कर रहे ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल साक्षर ग्रामीण प्रधानमंत्री को कर रहे ट्वीट
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल साक्षरता अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बघेल का स्वागत करते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार। ताखा के ग्राम पंचायत पुरैला में प्रधानमंत्री डिजिटल ग्रामीण साक्षरता अभियान समारोह का लाइव प्रसारण हुआ। एक जमाना था जब सरकार साक्षरता अभियान चलाकर लोगों को हस्ताक्षर करना सिखाती थी। अब बदले जमाने में गांव के अल्पशिक्षित लोग सिर्फ कंप्यूटर लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन चलाना सीख रहे हैं । डिजिटल माध्यमों से भुगतान करने एवं ईमेल भेजना और प्राप्त करना भी सीख रहे हैं। प्रधानमंत्री को ट्वीट भी कर रहे है।
विज्ञापन
पुरैला गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का लाइव टेलीकास्ट शनिवार को किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य देश में करोड़ों लोगो को डिजिटल साक्षर बनाना है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत अब तक करीब 22000 लोगों ने डिजिटल साक्षर बनने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
करीब 3300 लोग जिले में परीक्षा पास कर डिजिटल साक्षर होने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में ताखा के बीएलई संजीव कुमार, उमाकांत, मनोज, भूपेश, बीपी, रूपेंद्र एवं ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज, रामकुमार बाजपेई, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद यादव, सीएससी जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह बघेल, आकाश सोनी, जिला कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार, सीएमएस से राहुल सिंह राजावत, प्रधान राकेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
1,17,750 लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य
जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इटावा के 1,17,750 लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य है। जिला समन्वयक मनीष कुमार ने बताया कि बताया इस अभियान के तहत 14 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु सीमा के ग्रामीणों को शामिल किया जा रहा है।