फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trucks turning on the highway

हाइवे पर पहिया बदलवाते ट्रक चालक की वाहन से कुचलकर मौत

Wed, 08 Jul 2020 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Trucks turning on the highway
फोटो संख्या 03 बकेवर क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक ट्रक चालक के भाई से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : ETAWHA
हाईवे पर केशोपुर गांव के पास ट्रक का पहिया बदलवाते समय चालक की वाहन से कुचल कर मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक चालक अलीगढ़ से आलू भरकर कानपुर ले जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीगढ़ जिले के मुल्लापाड़ा भुजपुरा गांव निवासी ट्रक चालक राजू (37) पुत्र वहीद खां मंगलवार को हेल्पर के साथ अलीगढ़ से ही आलू भरे ट्रक को लेकर कानपुर के लिए चला था।
एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी हेल्पर अवनेश पुत्र मदन सिंह ने बताया कि रात करीब तीन बजे राजू ने चलते ट्रक के पिछले पहिया में कोई गड़बड़ी महसूस की।
विज्ञापन

सिक्सलेन हाईवे पर केशोपुर सरायमिट्ठे गांव के सामने उसने ट्रक को एक साइड में रोका। वह पहिया बदलने के लिए ट्रक में जैक लगाने लगा।
चालक राजू पास में खड़ा हुआ था। इसी बीच कोई तेज रफ्तार गाड़ी राजू को कुचलते हुए निकल गई। उसकी मौके पर मौत हो गई।
थाना पुलिस ने राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हेल्पर से मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने मृतक राजू के घर वालों को हादसे की सूचना दी।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों के साथ थाने पहुंचे मृतक के भाई यामीन ने बताया कि भाई राजू के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा आमिर 12 साल, नासिर 10 साल का और बेटी रिया 6 साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed