फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck went out of control and entered houses and shops

Etawah News: अनियंत्रित होकर मकान और दुकानों में घुसा ट्रक

Sat, 16 Mar 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Truck went out of control and entered houses and shops
भरथना। क्षेत्र के आजाद रोड दान सहाय मंदिर के सामने शुक्रवार रात करीब 12 बजे इटावा से बिधूना की तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराते हुए एक मकान व दो दुकानों में घुस गया। ट्रक में टीन की चादर लदी थीं। हादसे में मकान व दुकानों के शटर व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

ट्रक के दुकान में घुसने पर आसपास मोहल्लावासियों में हड़कंप मच गया और घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान ट्रक का चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाया। मकान मालिक सत्यनारायण ने बताया कि अचानक हुए हादसे से घर की बाहरी दीवारों समेत अंदर बने कमरे, वॉशरूम आदि की छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। पड़ोसी विकास ने बताया कि वह घर के बाहर ही फल की दुकान किए हैं, रात में उसकी दो दुकानों के शटर, मेन गेट, टीन शेड समेत घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में उनका भी करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed