{"_id":"609ec08e8ebc3ebf1a28abce","slug":"truck-overturned-by-divider-on-the-expressway-etawha-news-knp6284337196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना चौबिया के नगला सवी पूर्वी गाजव के पास में रात में मैदा की बोरियों से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए। ट्रक पर लदी बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इसकी वजह से हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा। बाद में हाईवे आथार्रिटी व पुलिस के कर्मचारियों र्ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। ट्रक व बोरियों ने सड़क के किनारे कराकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई।
उन्नाव के बांगरमऊ से एक ट्रक मैदा की बोरियां लादकर जयपुर (राजस्थान) की तरफ जा रहा था। थाना चौबिया के नगला सवी पूर्वी गांव के पास हाईवे पर चालक को नींद का झोंका आ गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। ट्रक पर लदी मैदा की करीब 300 बोरिया एक्सप्रेस-वे पर बिखर गईं। चालक व परिचालक भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना पाकर नगला सवी पूर्वी गांव के अनुज कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने यूपीडा के कर्मचारियों व पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों ने घायल ट्रक चालक योगेंद्र कुमार, निवासी वाराभटकोल थाना राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान व परिचालक दारा सिंह ट्रक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रक व बोरियों को हाईवे से किनारे कराकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई।