फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   truck enter in container driver died

Etawah News: कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक, चालक की मौत

Thu, 20 Apr 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
truck enter in container driver died
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर आगरा से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक पीछे से कंटेनर में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक का क्लीनर व कंटेनर का चालक घायल हो गए। हादसे के बाद कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर आवागम प्रभावित हो गया। पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रक व कंटेनर को हटवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर पाठ निवासी सुमित (25), क्लीनर आकाश (23) के साथ ट्रक में सामान लादकर आगरा से बिहार रवाना हुआ था। हाईवे पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास कंटेनर को ओव टेक करने के प्रयास में ट्रक कंटेनर में पीछे से घुस गया। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए।
विज्ञापन

कंटेनर चालक रंजन निवासी कमलापुर जिला नवादा बिहार को भी चोटें आई। टक्कर होने से आगरा कानपुर जाने वाली लाइन पर जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने ट्रक चालक सुमित को मृत घोषित कर दिया। क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रक व कंटेनर को हटवाया। इसके बाद यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed