{"_id":"6ac542e278484eef9f04b397","slug":"truck-driver-alleges-attack-by-in-laws-with-a-sharp-edged-weapon-etawah-news-c-216-1-etw1015-150960-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रक चालक ने ससुरालियों पर धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रक चालक ने ससुरालियों पर धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप
Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16:: आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती घायल अजय। स्रोत परिजन
इकदिल। मानिकपुर मोड़ ग्वालियर बाईपास पर सोमवार देर शाम एक युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से गले पर हमला कर जान से मारने के कोशिश का आरोप लगाया। घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अड्डा सती निवासी अजय कुमार (35) ट्रक चालक है। अजय ने बताया कि उसकी शादी पिलखर गांव निवासी रागिनी देवी से हुई थी। 26 अगस्त की रात उसकी पत्नी की जहर खाने से मौत हो गई थी। रागिनी अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई थी। सोमवार देर शाम अजय घर से मानिकपुर मोड़ पर केले खरीदने गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोग कार से वहां पहुंचे और खींचने लगे, धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया।
हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि अजय के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत भी सामने आई थीं। पत्नी की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चों के नाम जमीन करने की बात कही थी।
विज्ञापन
करीब दो माह पहले भी अजय ने अपने शरीर पर ब्लेड से चोट लगाकर ससुराल पक्ष के लोगों को फंसाने का प्रयास किया था। घटना से दो दिन पहले उसके भाई और भाभी की ओर से भी उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। सोमवार की घटना में युवक ने खुद को घायल किए जाने की आशंका समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव पाई खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए कबड्डी खिलाड़ी। कोच