फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collision killed the father , son injured

ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

Thu, 29 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Truck collision killed the father , son injured
मतदान कर स्कूटी से लौट रहे अधिवक्ता व उसके पुत्र को तेज रफ्तार ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। अधिवक्ता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह दुर्घटना इकदिल थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर पिलखर गांव के पास गुरुवार की रात को हुई। बकेबर थाना क्षेत्र के गांव हर्राजपुरा निवासी अधिवक्ता रवींद्र कुमार शर्मा (52) यहां कटरा शमशेर खां में रहते थे। गुरुवार को वह अपने पुत्र रजत शर्मा (19) के साथ गांव में मतदान करने गए थे।
विज्ञापन


रात तकरीबन सात बजे पिता-पुत्र स्कूटी से इटावा अपने घर लौट रहे थे। हाईवे पर पिलखर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। इस दुर्घटना में अधिवक्ता रवींद्र कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा रजत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। उधर, अधिवक्ता की मौत की सूचना मिलने पर तमाम वकील अस्पताल पहुंचे और शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed